दतिया पी.जी.कॉलेज बना नशे का केंद्र: आकाश भार्गव


दतिया। शासकीय पी जी कॉलेज में आये दिन नशे से ग्रस्त कर्मचारी कार्य कर रहे है। दिवालों पर तंबाकू, गुटखे  की छाप लगी हुई है। 


दतिया नशा मुक्ति में प्रथम स्थान आया है और महाविद्यालय में नशे के अब्बल कार्य हो रहे हैं छात्रों का कहना है कोई भी कक्ष ऐसा नहीं है जिसमे गुटखे और तम्बाकू की छाप न लगी हो। छात्र नेता आकाश भार्गव ने  प्राचार्य से कहा की कॉलेज की दीवारों पर तंबाकू और गुटखे की पिचकारियों से पेंटिंग बनी है और कॉलेज नसे का केंद्र बन गया है।

तब प्राचार्य ने कहा कॉलेज में छात्रों की संख्या अधिक होने एवं केम्पस अधिक बड़ा होने के कारण सफाई अच्छे से नहीं हो सकती। 


वहीं कॉलेज के छात्र कॉलेज एवं जिले को नशा मुक्त कराने में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे है और कॉलेज प्रशासन आंखे बंद किये नशा किये जा रहा है। 


कॉलेज के छात्र गोलू पंडित सत्यम मिश्रा आकाश भार्गव सत्यम जिगना, मनित तिवारी आदि ने प्राचार्य को कॉलेज की समस्याओं से से अवगत कराया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने